जीरन। पिछले दिनों जीरन के जयप्रकाश नगर में रहने वाली एक शादीशुदा युवती जो कि मानसिक रूप से कमजोर है घर से बिना बताए कही चली गई थी। युवती के पति भरत तेली ने 21 अप्रैल को जीरन थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। उसके बाद से लगातार परिजन और पुलिस युवती को ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। युवती का पता लगाने के लिए परिजनों ने ईनाम भी घोषित किया था। इसी बीच गुरुवार को दोपहर में जीरन के सदर बाजार भट्टो की गली में रहने वाले गुलाबदास बैरागी के मकान में उक्त युवती के होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस और युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और युवती को घर से निकाला। बताया जा रहा है कि युवती को उक्त बाबा ने बंधक बनाकर रखा हुआ था। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।