श्री रावत मीणा समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 अप्रैल रविवार (अक्षय तृतीया ) को मां भादवामाता में नीमच। श्री रावत मीणा समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 अप्रैल रविवार (अक्षय तृतीया) को मालवा मेवाड का प्रसिद्ध स्थान मां भादवामाता में मीणा धर्मशाला में 23 वें सामूहिक विवाह समारोह का विशाल आयोजन भादवामाता में किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया अभी तक 23 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी भी पूर्ण हो चुकी हैं। समारोह में नीमच,मंदसौर रतलाम, प्रतापगढ़,निंबाहेड़ा,चितोडगढ़ सहित अन्य जिलों के मीणा बंधु शामिल होंगे। 23 अप्रैल 2023 रविवार को भादवामाता में श्री रावत मीणा समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि मीणा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री लाला राम ,मीणा समाज सेवा संगठन भोपाल, पूर्व न्यायाधीश,रामनिवास रावत पूर्व मंत्री, कांग्रेस प्रदेश कार्यवाहक,अध्यक्ष,रामलाल मीणा विधायक प्रतापगढ़ राजस्थान, सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने समाजजनों से अपील की हैं । अधिक से अधिक संख्या में पंहुचकर वर/वधुओं को आशीर्वाद प्रधान कर श्री रावत मीणा समाज आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाए। वही आयोजन समिति पिछले कई माह से जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए वह मेहनत अब रंग ला रही हैं,,,