नीमच। जिले में नवागत एसपी की आमद के साथ ही शहरी क्षेत्र में सक्रिय सट्टा कारोबारियों की अवैध गतिविधियों पर सम्भवतः अंकुश लगा है, जो अपने निश्चित ठिकानों को छोड़ अन्य क्षेत्रों में आईपीएल के दांव लगा रहे है, काले कारोबार में संलिप्त दर्जनों सटोरिये इन दिनों जिले की सीमा को छोड़ पड़ोसी राजस्थान के इलाकों में पलायन कर चुके है, जहाँ महंगी होटलों में सटोरियों का आईपीएल सीजन इन दिनों स्थानीय पुलिस प्रशासन की सांठगांठ के चलते बड़े आराम से गुजर रहा है...वहीं जिला मुख्यालय पर पुलिस की सख्ती के बाद जिले के छोटे कस्बों में आइपीएल के मैचों पर धड़ल्ले से बड़े दांव लग रहे है...जहाँ स्थानीय पुलिस की चौकसी कितनी प्रभावशाली है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, की अदने से सट्टा माफिया थाना क्षेत्र के इलाकों में खुलकर सट्टा कारोबार से जुड़ी अपनी अवैध गतिविधियों को अंजाम तक पहुँचा रहे है, खबरों के मुताबिक रामपुरा और कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्रों में तकरीबन एक दर्जन से अधिक सटोरियों की गेंग सक्रिय है, जिनमें प्रमुख रूप से कमल , सेठु , मुकेश और जगदीश की करतूतें स्थानीय प्रशासन को पंगु साबित करने कोई कसर नही छोड़ रही है, काले कारोबार का यह ठीकना जिला मुख्यालय से दूर होने के चलते यहाँ सट्टा माफिया बेख़ौफ है, और सटोरियों की यही बेखोफी जिले छोटे कस्बों में सट्टे का जहर घोल रही है, जिसकी चपेट में युवा पीढ़ी को लिया जा रहा है, जिसका अंजाम बर्बादी से लेकर आत्महत्या तक पहुँच रहा है...!