कम प्रीमियम में बड़ा लाभ,दड़ौली में सहकारी बैंक ने किया बीमा योजनाओं के 4 लाख रुपए का भुगतान, पीड़ित परिवार को मिला आर्थिक सहारा,पढ़े ये खबर
04 Dec 2025Local News
दड़ौली। जिला सहकारी बैंक शाखा दड़ौली द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कुल चार लाख रुपए की बीमा राशि मृतक खाताधारक के वारिस को प्रदान की गई। शाखा प्रबंधक यशवंत चौहान ने बताया कि दड़ौली निवासी घीसालाल प्रजापत का 28 जून 2025 को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। घीसालाल ने अपने बैंक खाते से प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का 436 रुपए और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का 20 रुपए प्रीमियम नियमित रूप से जमा किया था।उन योजनाओं के प्रावधानों के अंतर्गत आज उनकी पत्नी एवं वारिस संतोषबाई प्रजापत को कुल चार लाख रुपए का चेक सौंपा गया।इस अवसर पर शाखा पर्यवेक्षक श्रवण अहीर ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अत्यंत कम प्रीमियम वाली इन दोनों प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं का लाभ अवश्य लेना चाहिए,ताकि विपत्ति की घड़ी में परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।