मंदसौर। नारायणगढ़ थाना प्रभारी तेजेंद्र सिंह सेंगर की मेहनत उस वक्त रंग लाई जब नीमच के तस्कर को 31 किलों अफीम के साथ एक तस्कर को मौके पर धर दबोचा,,नीमच का तस्कर श्याम सिंह बोराना के गिरफ्तार होने के बाद तस्करों ने अपने ठिकाने बदल लिए हैं। बताते दे की श्याम सिंह बोराना की फोर लाईन पर एक बड़ी होटल थान रखी हैं। बताते हैं की श्याम सिंह बोराना पूर्व में रोडपति था। लेकिन तस्कर की दुनिया में कदम रखते से ही कुछ ही सालों में अर्श से फर्श तक आ गया । और तस्करी के कमाया पैसा को जमीनों होटल में लगाया,,,जानकारों की माने तो इसके संबध सफेदपोश नेताओं से भी अच्छे रहे हैं। लेकिन बीते दिनों ये तस्कर नारायणगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नारायण पुलिस ने एक स्वीफ्ट कार से 31 किलो अफीम की बड़ी खेप पकड़ी। और मौके से नीमच जिले का निवासी  श्याम सिंह बोराना को मौके से गिरफ्तार किया। मालखेडा फंटा फोर लाईन पर  होटल संयोग का मालिक हैं। पूर्व मंडी अध्यक्ष राजू तिवारी का सहयोगी भी रहा पूर्व में ,,, पकड़े जाने के बाद श्याम सिंह बोराना ने पुलिस अधिकारियो को ऑफर दिए लेकिन मंदसौर के ईमानदार एसपी के आगे हरे-हरे नोट धरे रह गए और श्याम सिंह बोराना सलाखों के चला गया। राजू तिवारी का पार्टनर- तस्करी में माहिर तस्कर श्याम सिंह बोराना आज से नहीं बल्कि कई सालों से तस्करी करने में लगा हुआ है, लेकिन ये अब तक पकड़ में नहीं आया था। इसके पीछे कारण ये भी रहा कि, ये अपने छर्रो से काम करवाया करता था। वहीं ये अपनी राजनितिक पहुंच की धौंस भी पूरी-पूरी रखता था। जिसके चलते ही पुलिस सीधे तौर पर इस पर कभी हाथ नहीं डाल पाई। श्याम सिंह कई बार पुलिस को संदिग्ध स्थिति में रात बे रात भी मिला। लेकिन वो स्थानीय जनप्रतिनिधियों का हवाला देने के साथ ही अपने कुछ पहचान वाले पुलिस के मित्रो से यहां-वहां फ़ोन करवाते हुए निकल जाया करता था। अब ये नीमच तो नहीं, पर मंदसौर की नारायणगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ चूका है। जिसके बाद इसके पूरे नेटवर्क में हड़कंप सा मच गया है। पूर्व मंडी अध्यक्ष राजू तिवारी से तार जुडने से वे भी लपेटे में आने की संभावना हैं । मामा भांजे-दोनों बड़े तस्कर 31 किलो अफीम के मामले में दूसरा आरोपी विनोद सिंह... श्याम सिंह का भाणेज ही बताया जा रहा है।मामा भांजा मिलकर तस्करी के धंधे में जमकर लगे हुए थे। मामा के एक इशारे भांजा विनोद यहां वहां से माल समेटने का काम किया करता था। जिसे वो अपनी गाड़ी में लेकर उसकी डिलेवरी आगे तक किया करता था। अब पुलिस तस्करी में काम में ली गई विनोद की गाड़ी के आधार पर उसे भी पकड़ने के प्रयास में पुलिस लगी हुई है। पुलिस टीम की बड़ी सफलता नारायणगढ़ थाना प्रभारी तेजेन्द्र सिंह सेंगर का कहना है कि, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, एएसपी गौतम सिंह सोलंकी और एसडीओपी मनोज रत्नाकर के मार्गदर्शन में हमारी टीम ने मुखबिर की सुचना पर इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। फ़िलहाल एक आरोपी हमारी गिरफ्त में है। मामले में पकड़ाएं आरोपी श्याम सिंह से आगे पूछताछ कर ये अफीम कहां से किस-किस से लाइ गई थी और इसे कहां वो किसे देने जा रहा था। उसकी पड़ताल कर आगामी कार्यवाही कर पुरे नेटवर्क को तोड़ेंगे।