नारायण गढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,कार से 31किलों अफीम बरामद,कार चालक गिरफ्तार, कार मालिक की तलाश जारी
15 Apr 2023
Local News
मंदसौर की नारायणगढ़ थाना पुलिस ने एक कार से 31 लाख रुपए कीमत की 31 किलो अवैध मादक 31 किलो अवैध अफीम बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। नाहरगढ़ थाना प्रभारी तेजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार में बड़ी मात्रा में अफीम की तस्करी की जा रही है, तुरंत कार्रवाई की जाए तो सफलता मिल सकती है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर झारडा बूढ़ा रोड बालाजी मंदिर के सामने खेजड़ी फंटा पर नाका बंद करते हुए मुखबिर द्वारा बताई गई स्विफ्ट कार क्रमांक MP43 CA3998 को रोककर कार चालक श्याम सिंह पिता भंवर सिंह बोराना (41 वर्ष) निवासी मंडला जिला नीमच को हिरासत में लिया है। पुलिस को कार की तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखी काले रंग की प्लास्टिक की थैली में 31 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई , जिसकी कीमत 31लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्त आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि कार विनोद सिंह निवासी भंवरासा की है। मामले में पुलिस ने कार चालक श्याम जी और कार मालिक विनोद सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के अपराध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रगण दर्ज किया है। आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में अफीम कहां से लेकर आए थे और कहां ले जा रहे थे पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।