भोपाल, 14 अप्रैल 2023// प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने संविधान शिल्पी और स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर भारत माता के उन सच्चे सपूतों में से थे, जिन्होंने संघर्षों की आंच में तप कर देश के विकास और समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। श्री सखलेचा ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में सामाजिक न्याय के एक मजबूत पैरोकार बाबा साहेब ने आधुनिक भारत की नींव रखी, आइए हम उनके आदर्शों का पालन करते हुए एक समावेशी समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। श्री सखलेचा ने कहा कि उनका प्रतिष्ठित जीवन और महान विचार राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेगा।