नीमच। रावत मीणा समाज संगठन द्वारा भादवा माता में मीणा समाज धर्मशाला में 23 अप्रैल रविवार अक्षय तृतीय को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है, जिसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही है,सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मीणा समाज के पदाधिकारी गांव-गांव ढाणी- ढाणी में वैवाहिक सम्मेलन में अधिक से अधिक जोड़े सम्मलित हो सके, और अधिक संख्या में समाज के लोग उक्त आयोजन में शामिल रहे, इसको लेकर प्रयास किए जा रहा हैं। इसके साथ ही आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने हेतु, मीणा समाज सेवा संगठन द्वारा समाजजन से सहयोग की अपील भी की जा रही हैं ।