जावद में 29 अप्रैल को भव्य भजन संध्या का आयोजन,समंदर पटेल मित्र मंडल का आयोजन, प्रसिद्ध गायिका गीता रेबारी देंगी भजनों की प्रस्तुति
13 Apr 2023Local News
विधानसभा क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता के बीच देखा जा रहा उत्साह*
जावद। जावद नगर में 29 अप्रैल शनिवार को भाजपा नेता समंदर पटेल मित्र मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया हैं। तारीख का ऐलान होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार तेज हो गया हैं। बतादें की जावद विधानसभा से एक ओर दावेदार समंदर पटेल यह संध्या करा रहे हैं। प्रसिद्ध भजन गायिका गीताबाई रैबारी इस दौरान जावद में अपने भजनों की प्रस्तुति देंगी..। 29 अप्रैल को मंडी प्रांगण जावद मे यह भजन संध्या होने जा रही है। जिसको लेकर समंदर पटेल मित्र मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव से पहले भजन संध्या का आयोजन कर अपना अपना दम दिखाने का प्रयास किया जा रहा हैं। कुछ माह पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने भी जावद नगर में कन्हैया मितल को बुलाकर भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा था...जिसके बाद अब समंदर पटेल मित्र मंडल की और एक बार फिर भव्य भजन संध्या आयोजित होने जा रही है, जिसकी तारीख तय होने के बाद से ही क्षेत्र में धर्म प्रेमी जनता के बीच उत्साह का माहौल है...