मुकेश चौहान की रिपोर्ट नीमच। पुलिस महकमे के कप्तान अमित कुमार तोलानी के निर्देशन में बेहतरीन तरीके से की गई जिले भर में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने नवरात्री,राम नवमी के अलावा हनुमान जन्मोत्सव पर शानदार रूप से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों के अवसर पर निकले चल समारोह को सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका निभाई गई है। शुक्रवार को शहर में महू रोड पर स्थित बजरंग व्यायाम शाला के माधोपुरी बालाजी मंदिर से हर वर्ष की तरह इस साल भी हनुमान जन्मोत्सव के दूसरे दिन मन्दिर परिसर से निकले चल समारोह निकाला गया जिसमे भगवान श्री राम के साथ हनुमान जी व एक अन्य आकर्षक चलित झांकी सजाई गई थी जोबरबस ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी इसके अलावा बजरंग व्यायाम शाला के अखाड़े में शामिल पहलवानों ने भी अपने, अपने स्तर पर कला की शानदार प्रस्तुति दी जिसे देख लोग अचंभित हो रहे थे।काफ़ी संख्या में मोजूद जनता भी देर रात तक धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हुई थी