*जल है तो कल है* महत्त्वपूर्ण विषय पर ध्यान केन्द्रीत करना चाहा है ग्राम वासियों ने प्रशासन का
03 Apr 2023
Local News
निंबाहेड़ा उपखंड क्षेत्र के अरनोदा गांव से बाहर निकलते ही निंबाहेडा मुख्य मार्ग पर स्थित बहुत ही पुराना तालाब है जिस पर पूरे गांव के पशु और अन्य वन्य जीव जन्तु पानी पिने के लिए इस पर आश्रित है ,,जिसकी स्थिती 4-5 सालो से बहुत ही दयनीय और खराब है जिसका संरक्षण करने की अति आवश्यक रूप में ज़रुरत है | बरसात के समय मे तालाब मे जो भी पानी आता है वो लिकेज होने की वजह से वापिस पुरा निकल जाता है और साल भर पुरा तालाब सुखा ही रहता है जो की बहुत ही सोचनिय विषय बनता जा रहा है |*
*ग्रामवासियों ने शासन और प्रशासन दोनो से इस ओर ध्यान केन्द्रित करने के लिए अनुरोध किया है की तालाब का संरक्षण कर इसकी मरम्मत करवाने की आवश्यक जनहित की कार्यवाही की जाए,,,,जिससे जानवरो और वन्य जीवो को पानी पिने के लिए मिल सके और जानवर पानी मे उतर कर आराम से स्नान भी कर सके जिससे भीषण गर्मी से जानवरो को राहत मिल सके साथ ही जानवरो को पिने ओर नहाने का पानी भी मिलेगा और पानी का लेवल भी बढेगा,,,