नीमच। थाना प्रभारी विकास पटेल के नेतृत्व में नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा पकडने में सफलता प्राप्त की है। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नरेश गोदारा निवासी सोमारडी बाडमेर का अपनी स्वीफ्ट कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर मंदसौर तरफ से आ रहा है। जो फोरलाईन होते हुए राजस्थान तरफ जा रहा है। उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए भाटखेडा फंटा फोरलाईन चौराहा पर संदिग्ध वाहन मुखबिर बताए अनुसार दिखाई देने पर उक्त वाहन को रोककर चालक से पूछताछ करते अपना नाम नरेश पिता किशनाराम विश्नोई निवासी सोमारडी सेदवा बाडमेर बताया। कार की तलाशी लेते अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मिला जिसका वजन करते कुल 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला । मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर थाने पर अपराध क्र. 337/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराध की विवेचना जारी है।