नीमच । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार द्वारा निर्देशो के चलते पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के सौदागरों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत चिताखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले व्यक्ति को पकडने में सफलता प्राप्त की है । दिनांक 23, 06.2025 को पुलिस थाना जीरन पर प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए एक हुंडई कार क्रमांक mp 14 c b 3889 के चालक नानालाल पिता ईश्वर लाल पाटीदार उम्र 32 साल निवासी गांव काजलीखेड़ा थाना रटाजना जिला प्रतापगढ़ राजस्थान की नाकेबंदी के दौरान हुंडई कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे 6 प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा डोडाचुरा कुल 1, क्विंटल 10 किलो जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दोरान आरोपी नानालाल पाटीदार से पूछताछ कर जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा रही है । इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी एस आई राजेन्द सिंह सिसोदिया और चौकी टीम का सहयोग सराहनीय रहा है