सरवानिया महाराज। सरवानिया महाराज पुलिस ने कलेपुर तिराहे पर  नाकाबंदी के दौरान हाथों में कपड़े के बड़े ठेले लेकर आ रहे दो युवकों को शंका के आधार पर रोका और थैली की तलाशी ली तो दोनों थैली से 16_16 किलों कुल 32 किलों डोडाचूरा निकला,पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुखदेव पिता महेंद्रसिंह उम्र 38 वर्ष व प्रवीण पिता संजू सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी जिला फिरोजपुर पंजाब बताया । पुलिस ने डोडाचूरा जप्त कर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा में गिरफ्तार किया।