निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चित्तोडगढ सुधीर जोशी के द्वारा चलाये जा रहे अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान की पालना में इमरोज सरीता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  बद्रीलाल राव पुलिस उप अधीक्ष वृत निम्बाहेडा के नेतृत्व में रामसुमेर मीणा थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा के निर्देशन पर गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली। एक व्यक्ति दशहरा मैदान में धारदार छुर्रा लेकर राहगीरों को डरा रहा था। पुलिस टीम दोपहर 1:30 बजे मौके पर पहुंची। आरोपी जीन्स पैंट और लाल शर्ट पहने था। उसके सिर पर सफेद पट्टी बंधी थी। पुलिस को देखते ही वह छुर्रा छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम महिपाल गायरी बताया। वह मध्य प्रदेश के नीमच जिले के नयागांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से छुर्रा जब्त कर लिया है। मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस टीम का रहा अहम योगदान, रामसुमेर मीणा पु.नि. थानाधिकारी थाना कोतवाली निम्बाहेडा, सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक, रामचन्द्र कानि. चेतन कानि, राजेश कुमार कानि. थाना कोतवाली निम्बाहेडा