मनासा पुलिस को मिली सफलता 16 क्विंटल,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 40 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा से भरी ट्रक जप्त,
01 May 2025
Crime News
नीमच। मध्यप्रदेश में अवैध नशा का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध नशे कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक,मनासा पुलिस ने अवैध नशे को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा नशामुक्ति के लिये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारीयों व थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस सिसोदिया के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिव रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरा डोडाचूरा इस बात का सबूत है कि ड्रग तस्कर किस कदर बेखौफ होकर अपने काले कारोबार को चला रहे थे। लेकिन मनासा पुलिस, टीआई शिव रघुवंशी के नेतृत्व में, इन अपराधियों के लिए काल बनकर आई है। यह कार्रवाई रघुवंशी के थाने का चार्ज संभालने के बाद ड्रग माफियाओं के खिलाफ की गई मनासा पुलिस ने मय ट्रक कुल कीमत 3502000 रुपये ट्रक से 16 क्विंटल 40 किलो 250 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। दिनांक 01.05.2025 को रात्रि गश्त के दौरान भ्रमण करते समय एक संदिग्ध अशोक लिलेंड ट्रक जो कि तिरपाल से ढका हुआ था खड़ा मिला तलाशी लेते ट्रक चालक उपस्थित नही पाया गया जो आसपास तलाश करते नही मिला। ट्रक के अन्दर से 81 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 16 क्विंटल 40 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया। थाना मनासा पर ट्रक चालक के विरुध्द धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मनासा की टीम उनि. आई. के. तिवारी, आर. विनोद भाटी, आर. पिकेंश मोगिया, आर. पंकज राठौर, सैनिक घनश्याम राठौर का विशेष योगदान रहा।
जप्तसामग्री -16 क्विंटल 40 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरामय ट्रक कुल कीमत 3502000 रुपये
मनासा की टीम उनि. आई. के. तिवारी, आर. विनोद भाटी, आर. पिकेंश मोगिया, आर. पंकज राठौर, सैनिक घनश्याम राठौर का विशेष योगदान रहा।