धनेरिया से बिसलवास रोड पर इन दिनों चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ही दिन में दो बड़ी वारदातों ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
30 Apr 2025
Crime News
नीमच। पहली घटना में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का बैग छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी के दौरान महिला और उसके साथ मौजूद पुरुष बाइक से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं, दूसरी घटना भी इसी रोड पर कुछ ही दूरी पर घटी, जहां दो बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। दोनों ही घटनाओं को अंजाम देकर आरोपी मौके से आसानी से भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इस इलाके में लुटेरों का एक गैंग सक्रिय है। कुछ दिन पहले बघाना पुलिस ने इस गैंग के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन अभी भी गिरोह के 6 लोग और खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इन घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।