नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन (भापुसे) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच कॅट निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमच कॅट एवं सायबर सेल टीम द्वारा दिनांक 15.03.2025 को फरियादी रजनीश पिता सुनील सोनी, निवासी टीचर कॉलोनी नीमच के घर से लाखों रूपये के सोने व चोंदी के आभुशण व नगदी चुराने की घटना का पर्दाफाश करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 30 ग्राम सोना, 05 किलो 500 ग्राम चाँदी, नगदी 07 हजार रूपये व घटना वक्त पहने कपडे व लोहे के सरिये को जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। चोरी की घटना का पर्दाफाश करने में पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री आदित्य मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी छापीहेडा निरीक्षक सुनील केवट का विशेष योगदान रहा है। दिनांक 15.03.2025 को फरियादी रजनीश पिता सुनील सोनी निवासी टीचर कॉलोनी नीमच द्वारा रिपोर्ट की गयी थी कि दिनांक 10.03.2025 को रोजाना की तरह वह अपनी दुकान पर गया था व उसकी माता घर पर अकेली थी। उक्त दिनांक को दोपहर 03 बजे लगभग जब उसकी माता घर पर ताला लगाकर पुजा करने मंदिर गई थी जो भााम 06 बजे करीब वापस घर पर आई तो देखा घर का ताला टूटा होकर घर की अलमारी में रखे सोने चांदी के आभुशण व नगदी नहीं थे। बाद मेरी माता ने उकत घटना मुझे फोन कर बताई थी। जो उक्त सूचना पर थाना हाजा पर अपराध क 147/2025 धारा 331(3), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन मे एक टीम गठित की गयी जिस पर से थाना प्रभारी नीमचकेंट निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान के नेतृत्व में थाना नीमच केंट एवं सायबर सेल की टीम द्वारा "आपरेशन नीमच आई" के माध्यम से लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना स्थल एवं उसके आसपास सहित बस स्टॅण्ड नीमच से लेकर मंदसौर तक के सीसीटीवी कैमरों को देखा गया, साथ ही तकनिकी विशलेषण भी किया गया।