रतनगढ़ पुलिस ने 6 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ 1 आरोपी को पकडने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता
10 May 2024
Crime News
नीमच। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक बी.एस. गौरे के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 600 किलोग्राम (06 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है । दिनांक 09.05.2024 को रात्रि में थाना रतनगढ पर जरिये मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रामचन्द्र पिता खेमराज धाकड निवासी ग्राम पुरानी उमर ने उसके ग्राम मुवादा तरफ स्थित रातडिया खेत पर कुवे के पास अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा इकट्टा कर रखा है जो आज रात को बाहर राजस्थान तरफ से डोडाचूरा लेने आने वाले किसी तस्कर को देने वाला है। सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी रामचन्द्र धाकड का रातडिया वाला खेत के कुआ के पास ग्राम उमर पर दबिस दी जाकर आरोपी रामचन्द्र पिता खेमराज धाकड उम्र 45 साल निवासी ग्राम पुरानी उमर पुलिस थाना रतनगढ़ जिला नीमच (म.प्र.) के कब्जे से 30 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ कुल 600 किलोग्राम (06 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर मौके से गिरफतार कर आरोपी के विरूद्ध थाना रतनगढ पर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त मश्रुका:- 30 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 600 अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमति 60 लाख रुपये
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बी.एस. गोरे एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा ।