सिंगोली के पाटन गांव में कलयुगी पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट,पीट पीटकर कर दी हत्या, पढ़ें महेंद्र सिंह राठौड़ की ये खबर
24 Mar 2024
Crime News
सिंगोली। सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम पाटन में रविवार सुबह सिरफिरे कलयुगी पोते ने अपने दादा को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगोली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ताल के ग्राम पाटन में रविवार सुबह 10:30 बजे खेत पर पीट/ पीटकर सिरफिरे कलयुगी पोते ने दादा को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बीएल भाबर ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर एक टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। फरियादी होकम पिता देवीलाल गुर्जर उम्र 65 साल निवासी ग्राम पाटन ने थाना सिंगोली पर रिपोर्ट दर्ज करवाई की सुबह 10:30 बजे करीब अपने बड़े भाई मोहनलाल के पास मिलने जा रहा था तो वहां पर मोहनलाल के साथ उसका पोता कमलेश लकड़ी से उनके सिर वह मुंह पर वार कर रहा था मौके पर गांव का चौकीदार सुखलाल व जोधराज गुर्जर भी आ गए थे। कमलेश लोगों को आता देख अपने दादा मोहनलाल पिता देवीलाल गुर्जर उम्र 85 साल निवासी ग्राम पाटन थाना सिंगोली के सिर पर पत्थर मार कर भाग गया लोगों ने मोहनलाल गुर्जर के पास जाकर देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी मोहनलाल की मृत्यु उसके पोते कमलेश पिता जय लाल गुर्जर द्वारा मारपीट करने के कारण हुई है । थाना प्रभारी बीएल भाबर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कमलेश पिता जय लाल गुर्जर को गिरफ्तार कर थाने पर अपराध क्रमांक 0/24 धारा 302 पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है