55 लाख का चेक बाउंस के मामले में रतनगढ़ पुलिस ने आलोरी गरवाड़ा निवासी सत्यनारायण चारण को किया गिरफ्तार,न्यायालय ने भेजा जेल
03 Jul 2023
Crime News
नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे फरारी, स्थाई वारंट तामिली अभियान के तहत एसपी अमित तोलानी के कुशल निर्देशन एवं एएसपी सुदरसिंह कनेश तथा जावद एसडीओपी रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में रतनगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार यादव की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार अभियान के तहत न्यायालय के प्रकरण क्रमांक- 622/2015 धारा- 138 एनआई एक्ट में 55 लाख रुपये के चैक बाउन्स मामलें में स्थाई वारण्टी सत्यनारायण पिता शंकरलाल चारण (45) निवासी ग्राम आलोरी गरवाड़ा फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर संबंधी न्यायालय पेश किया। न्यायालय द्वारा वारण्टी का जेल वारण्ट जारी करने पर जिला जेल दाखिल करवाया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक शिवकुमार यादव, उनकी टीम सउनि कैलाश राठौड़, आरक्षक भानूप्रताप सिंह भाटी, सुभाष प्रजापत, महिला आरक्षक लता अहीर और सैनिक महेन्द्रसिंह का सराहनीय योगदान रहा।