नीमच।  पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामिली अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तोलानी के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुदरसिंह कनेश तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री रामतिलक मालवीय एवं थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी डिकेन शिवराज सिंह खिंची के द्वारा फरार स्थाई वारंटियो की धरपकड अभियान के तहत माननीय न्यायालय प्रकरण क्रमांक 742/2016 (थाना रतनगढ के अपराध क्रमांक 216/2014) धारा 323, 294, 506,341,237,34 भादवि में 01 वर्ष से फरार 500-500 रुपये के चार ईनामी स्थायी वारंटी 01 बाबुलाल पिता सरदारसिंह जाति बंजारा उम्र 27 साल 02 गोपाल पिता सरदारसिंह उम्र 37 साल जाति बंजारा 03 कारू पिता बंशलाल जाति बंजारा उम्र 32 साल 04 लालाराम पिता मांगीलाल जाति बंजारा उम्र 45 साल निवासियान लक्ष्मीपुरा चौकी डिकेन को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव, सउनि शिवराजसिंह, सउनि अर्पिता बोहरा, प्र.आर. योगेन्द्रसिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र, आरक्षक ,अजयप्रताप, आरक्षक सोनेन्द्र, आरक्षक र,जाट, आर. दिनेश धाकड की सराहनीय भूमिका रही।