जयपुर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने महाराष्ट्र के शिर्डी से कुख्यात तस्कर कमल राणा सहित 5 को किया गिरफ्तार मोस्ट वांटेड तस्कर कमल राणा सहित 5 गिरफ्तार
19 Jun 2023
Crime News
नीमच। मध्य प्रदेश राजस्थान का मोस्ट वांटेड तस्कर कमल राणा गिरफ्तार। जयपुर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने महाराष्ट्र के शिर्डी से किया गिरफ्तार। कमल राणा सहित 5 गिरफ्तार। तस्कर कमल राणा पर मध्य प्रदेश व राजस्थान की पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। राजस्थान पुलिस ने 50 हजार का तो एमपी पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। बता दे कि लंबे समय से मोस्ट वांटेड तस्कर कमल राणा तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। जिसकी तलाश मध्यप्रदेश पुलिस सहित राजस्थान पुलिस को थी। जानकारी के अनुसार कमल राणा को अन्य चार साथियों के साथ शिर्डी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ माह से जयपुर क्राइम ब्रांच पुलिस कमल राणा को गिरफ्तार करने के लिए पीछे लगी हुई थी।
- ये है गिरफ्तार।
कमल राणा पिता डूंगर सिंह बम्बोरी थाना रठाजना जिला प्रतापगढ़,जितेंद्र उर्फ जीतू पिता भारतसिंह निवासी हरकियाखाल थाना जीरण,ओमप्रकाश उर्फ गुड्डू पिता कालू रावत निवासी गमेरपुरा थाना जीरन, वीरेंद्र पिता हरिसिह जाट, चंद्र पिता भवर सिंह।
जीरन के पुलिसकर्मियों से सांठगाँठ-
MP के जीरन थाने के कुछ पुलिसकर्मियों से कमल राणा को उसके गुणों की सांठगांठ थी। जिससे लंबे समय से वह बचता चला रहा था। हालांकि नीमच के आला पुलिस अधिकारियों ने कमल राणा पर नकेल कस रखी थी, फिर भी कुछ पुलिसकर्मी राणा के सम्पर्क में थे।
2016 में गिरफ्तार हुआ था राणा-
इससे पहले कमल राणा को 2016 में नीमच पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तत्कालीन व वर्तमान TI योगेंद्रसिंह सिसोदिया ने राणा को तत्कालीन SP व वर्तमान DIG मनोज सिंह के मार्गदर्शन में गिरफ्तार किया था।